लोहरदगा : जिला राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभी की बैठक धरम कुड़िया में एतवा उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सामाजिक एवं सांगठनिक विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के पात चयनित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष गौतम उरांव ने शपथ दिलायी.
मौके पर चयनित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, समाज की रीति रिवाज एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का शपथ लिया. नव निर्वाचित सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर जगदीप भगत, सोमदेव उरांव, शिवशंकर टाना भगत, बिरसा उरांव, फुलचंद उरांव, पंकज उरांव सहित समाज के लोग मौजूद थे.
