युवकों को छोड़ने के लिए थाना का घेराव

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के दिको बडकाटोली निवासी मंगल उरांव की हत्या मामले में कुडू पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गये युवकों को निदरेष बताते हुए महिलाओं ने थाने का घेराव किया. बताया जाता है कि टिको बडकाटोली निवासी मंगल उरांव की हत्या एक माह पूर्व घर के […]

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के दिको बडकाटोली निवासी मंगल उरांव की हत्या मामले में कुडू पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गये युवकों को निदरेष बताते हुए महिलाओं ने थाने का घेराव किया.

बताया जाता है कि टिको बडकाटोली निवासी मंगल उरांव की हत्या एक माह पूर्व घर के समीप कर दिया था. ग्रामीणों ने गांव में बैठक की, जिसके बाद मंगल की पत्नी पर हत्या का साजिश रचने का मामला सामने आया. इस मामले में पुलिस ने कुडू एवं टिको के कुडू युवकों को हिरासत में लिया. इस बात से नाराज टिको बड़काटोली, पोखराटोली की महिलाएं आक्रोशित हो गयी.

पारंपरिक हथियार लेकर थाना पहुंची एवं सभी को निदरेष बताते हुए छोड़ने की मांग की. कुडू थाना के अवर निरीक्षक गंगा राम बानरा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि निदरेष को नहीं फंसने दिया जायेगा. महिलाओं का नेतृत्व आजसू नेत्री अनिता साहू, बाड़ो देवी, रमेश बैठा, प्रदीप ठाकुर, मो.शकील एवं अन्य कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >