ममता वाहन ऑनर समिति हड़ताल पर

लोहरदगा : संशोधित किराया के विरोध एवं किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर ममता वाहन संचालकों की अनितिकालीन हड़ताल जारी है. ममता वाहन ऑनर समिति के आान पर ममता वाहन चालकों ने कॉल सेंटर का एक भी कॉल रिसीव नहीं किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष प्रभु साहू ने कहा कि शुरू […]

लोहरदगा : संशोधित किराया के विरोध एवं किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर ममता वाहन संचालकों की अनितिकालीन हड़ताल जारी है. ममता वाहन ऑनर समिति के आान पर ममता वाहन चालकों ने कॉल सेंटर का एक भी कॉल रिसीव नहीं किया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष प्रभु साहू ने कहा कि शुरू में ममता वाहन के किराये के रुप में छह किमी तक 300 रुपये एवं छह किमी के बाद प्रत्येक एक किमी नौ रुपये दिये जाते थे, जिसे झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति के अभियान निदेशक ने संशोधित कर आने-जाने का किराया 500 रुपये तय किया गया है. ऐसे में उनके लिये ममता वाहन का संचालन करना संभव नहीं है.
उन्होंने कहा कि सिविल सजर्न डॉ एमएम सेनगुप्ता के आश्वासन पर पूरे मार्च महीने 500 रुपये की दर से ही ममता वाहन का संचालन किया गया. आश्वासन के अनुरूप उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. भुगतान की राशि में कटौती कर ममता वाहन को बंद करने एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. प्रदर्शन करनेवालों में सूरज बैठा, रेयाज खान, दिनेश साहू, शमशूल अंसारी, संतोष कुमार, आसिफ अंसारी, सुनीता उरांव, नसीम अहमद, गोवर्धन भगत, इरशाद अंसारी, कृष्णा प्रजापति आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >