भंडरा/लोहरदगा : भंडरा में टेंपो स्टैंड का राजस्व वसूली के लिए ठेकेदार को दिये जाने के बाद राजस्व वसूलनेवालों एवं टेंपो चालकों के बीच विवाद हो रहा है. प्रति टेंपो 25 रुपये राजस्व वसूली का विरोध चालक कर रहे हैं. राजस्व वसूली के पहले दिन टेंपो चालक एवं वसूली करनेवालों का विवाद थाना पहुंंचा. थाना प्रभारी ने प्रति टेंपो 10 रुपये राजस्व देने का समझौता करवाया.
दूसरे दिन टेंपो चालक एवं वसूलीकर्ताओं के बीच विवाद हुआ. अकाशी रोड के टेंपो चालक भंडरा थाना के सामने टेंपो खड़ा कर टेंपो चलाने से इंकार कर दिये. टेंपो चालक तयब अंसारी के साथ मारपीट के मामले पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिये हैं. टेंपो चालकों का कहना है कि पहले दिन दस रुपये वसूली की गयी, दूसरे दिन 25 रुपये की मांग की गयी. 25 रुपये देने पर मारपीट की गयी है.
