लोहरदगा. सदन में विधायक कमल किशोर भगत ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से संविधान की धारा 243 जी के तहत 11वीं अनुसूची में सूचीबद्ध विभिन्न 29 विषयों पर पंचायती राज संस्थाओं को शक्तियां और प्राधिकार क्यों नहीं सौंपे गये. इस पर सरकार ने प्रश्न का जवाब दिया है कि संविधान के अनुच्छेद 243 जी के अंतर्गत 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों में से 24 विषयों से संदर्भित 12 विभागों को पंचायती राज के संस्थाओं को शक्तियां प्रदान की गयी है. बाकी अन्य विभागों की शक्तियां पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने की कार्रवाई प्रगति पर है. दूसरा प्रश्न तारांकित था जिसके द्वारा विधायक ने लोहरदगा जिले के नगर पर्षद क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की मांग आसन के माध्यम से सरकार से की जिस पर सरकार द्वारा इसी वित्तीय वर्ष 2015-16 में लोहरदगा नगर में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का विचार करने की बात कही गयी.
लोहरदगा मंे ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना
लोहरदगा. सदन में विधायक कमल किशोर भगत ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से संविधान की धारा 243 जी के तहत 11वीं अनुसूची में सूचीबद्ध विभिन्न 29 विषयों पर पंचायती राज संस्थाओं को शक्तियां और प्राधिकार क्यों नहीं सौंपे गये. इस पर सरकार ने प्रश्न का जवाब दिया है कि संविधान के अनुच्छेद 243 […]
