दूषित जल से होती है अधिकांश बीमारी

कामडारा : प्रखंड कार्यालय से पीएचइडी के स्वच्छता पखवाड़ा पर मंगलवार को जागरूकता रथ बीडीओ सुजाता कुजूर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बीडीओ ने कहा कि अधिकतर बीमारियां दूषित जल पीने से होती है. जल सहिया हमेशा लोगों को स्वच्छ पेयजल पीने के लिए प्रेरित करें. खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की […]

कामडारा : प्रखंड कार्यालय से पीएचइडी के स्वच्छता पखवाड़ा पर मंगलवार को जागरूकता रथ बीडीओ सुजाता कुजूर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बीडीओ ने कहा कि अधिकतर बीमारियां दूषित जल पीने से होती है. जल सहिया हमेशा लोगों को स्वच्छ पेयजल पीने के लिए प्रेरित करें.
खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की दिशा में पहल करें. पीएचइडी के कनीय अभियंता बुद्धदेव भगत ने कहा कि यह पखवाड़ा 16 से 22 मार्च तक चलेगा. यह रथ कामडारा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. मौके पर सुशीला कुमारी, प्रवीण साहू, सावित्री देवी, एलिजाबेथ, तारामुनी सुरीन, लीलावती देवी, नामलेन होरो, जोसिफा कुल्लू सहित कई प्रखंड कर्मी व जल सहिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >