ग्रामीण डाक सेवकों की अनुकंपा नियुक्ति में लाये प्वाइंट सिस्टम को बंद करने की मांग
लोहरदगा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाकसेवक कर्मी चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ की मांगों में सेवानिवृत्त न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में ग्रामीण डाक सेवक के लिए न्यायाधीश समिति द्वारा हुए समझौता पर लागू की जाये.
ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीकरण करते हुए सभी सुविधाएं स्थायी कर्मचारियों के समान दी जाये. पोस्टमैन एवं ग्रुप डी की नियुक्ति नियमों को बंद करके 1989 की नियुक्ति नियमों को पुन: लागू की जाये. ग्रामीण डाक सेवकों की अनुकंपा नियुक्ति में लाये प्वाइंट सिस्टम को बंद किया जाये.
कैस कन्वेश का एलाउंस बढ़ायी जाये एवं नगदी की रकम की 20 हजार से घटा कर पांच हजार किया जाये. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को जल्द लागू किया जाये. धरना में बैठे वक्तओं ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है. पूर्व में हुए समझौते को इनकार किया जा रहा है. डाक विभाग के प्रति अब ग्रामीण डाकसेवकों, कर्मचारियों के अंदर अविश्वास बढ़ता जा रहा है.
मौके पर राधेश्याम प्रजापति, मंगा उरांव, राहुल प्रजापति, जहूर अंसारी, सलामत अंसारी, विश्वनाथ उरांव, ब्रजेश कुमार,सुरेश प्रजापति, सुधा कुमारी, नूतन रेखा राम, दीपा कुमारी, मकरध्वज सिंह, जीवन भगत, हरि राम, सीताराम उरांव, भीम मांझी,विजय टोप्पो, किशोर राम, मंगलदेव उरांव, सरस्वती देवी, जग्रनाथ महतो, रामकेश्वर साहू, प्रमिला देवी, लालदेव नगेसिया, रवि कुमार, इकबाल अंसारी, नेजावत अंसारी, राजेंद्र उरांव,अर्जुन मांझी, शिवप्रसाद साहू, बिहारी राम, दसई उरांव, नकुल उरांव, सलामुदीन अंसारी, रवि उरांव, रामप्रवेश मिश्र, मनीर अंसारी, दिपेश कुमार, रवि राम, अरबिंद ठाकुर, ताहिर अंसारी, आदि मौजूद थे.
