नि:शुल्क शिविर में 34 लोगों की हुई जांच

नि:शुल्क शिविर में 34 लोगों की हुई जांच

लोहरदगा. जिला सेवा भारती ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर आयोजित की. शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉक्टर कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल व समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में 34 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर डॉक्टर से परामर्श लिए. यहां हिमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप,ब्लड शुगर, बी.पी, वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचना है. कहा कि सकारात्मक सोच स्वस्थ जीवन की कुंजी है, जबकि नकारात्मकता तनाव और बीमारियों को जन्म देती है. शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ,डॉ कुमुद अग्रवाल,अवधेश मित्तल,मुकेश गुप्ता,अतुल सर्राफ,अंजलि सर्राफ, किशोर अग्रवाल,चंपा देवी,दिनेश कुमा, मीरा दास, कंचन कुमारी, हेमंत प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >