प्रतिमाओं की सफाई करायी जाये : डीसी

* उपायक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक की लोहरदगा : उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया गया. सभी कार्यालयों में समय सारणी के मुताबिक पदाधिकारियों को झंडोत्तोलन […]

* उपायक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक की

लोहरदगा : उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया गया. सभी कार्यालयों में समय सारणी के मुताबिक पदाधिकारियों को झंडोत्तोलन करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शहर में स्थापित प्रतिमाओं की साफसफाई विशेष तौर पर करायी जाये. वहां माल्यार्पण किया जायेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए एक चयन समिति का भी गठन किया गया.

मौके पर डीडीसी श्रवण साय, एसी बद्री नाथ चौबे, एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश शाह, कार्यपालक पदाधिकारी मेघाना रूबी कच्छप, सीओ महेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश, सिविल सजर्न राजकुमार बेक, हिंडालको के अभय सिंह, मेजेर समीर कुमार, मदन मोहन पांडेय, डा. राज मित्तल, डा. शीला, वीके बालान्जिनप्पा, नवा बिहान के राजेंद्र उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर एनएम सिन्हा, सुनील सिन्हा, बालकिशोर शाहदेव, सुरेश ठाकुर सहित जिले के कर्मी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >