फ्लैग ::: सफलता.राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में फोटो- एलडीजीए-5 विजेता को प्रमाण पत्र देती जिला शिक्षा पदाधिकारी.लोहरदगा. बंगलुरु में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल की निधि देव झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. वहां वे स्वास्थ्य पर मौसम एवं जलवायु का प्रभाव विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगी. शोध पत्र निर्माण में बाल वैज्ञानिक रुबी कुमारी, प्रभा पन्ना, आर वात्सल्य, प्रतिज्ञा सिंह एवं आर डी विवेक ने सहयोग दिया है. डीइओ उर्मिला कुमारी ने कहा कि साइंस फॉर सोसाइटी लोहरदगा के प्रयास से ही इन छोटे जिले से भी बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे. डीएसइ प्रबला खेस ने निधि को राष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रस्तुत करने की शुभकामना दिया तथा प्रतिस्पर्द्धा के लिए तैयार होने की जरूरत पर बल दिया. साइंस फॉर सोसाइटी के राहुल कुमार ने कहा कि सोसाइटी के सदस्यों के सम्मिलित प्रयास से विगत चार वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर लोहरदगा जिले का नाम अंकित हो रहा है. बधाई देनेवालों में डॉ गणेश प्रसाद, बीके बालाजिनप्पा, प्रो स्नेह कुमार, अरुण राम, शशि गुप्ता, संजय वर्मन, प्रवीण कुमार, जगतपाल केशरी, आलोक कुमार, धमेंर्द्र प्रसाद सोनी, जितेंद्र मित्तल, ओम कांस्यकार, विवेक कुमार, संजय सर्राफ, अनुप दास, गौतम लेनिन, उत्तम मुखर्जी, रीतेश कुमार, डॉ आइलिन, ध्रुवनारायण राय, रामविलास सिह, मदन मोहन पांडेय, संजय कुमार पांडेय, विजय कुमार, रामसेवक प्रसाद, बीके बड़ाइक, नवनीत कुमार गौड़ आदि शामिल हैं.
लीड :3:::: निधि देव राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी
फ्लैग ::: सफलता.राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में फोटो- एलडीजीए-5 विजेता को प्रमाण पत्र देती जिला शिक्षा पदाधिकारी.लोहरदगा. बंगलुरु में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल की निधि देव झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. वहां वे स्वास्थ्य पर मौसम एवं जलवायु का प्रभाव विषय पर अपना शोध […]
