रांची. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश ठाकुर ने कहा कि अमित शाह को यह मालूम होना चाहिए कि भाजपा जिस लोहरदगा को अपना उम्मीदवार नहीं दे पायी, वो लोहरदगा के लोगों का भला कैसे करेगी. अमित शाह का यह कहना कि मोदी जी के इशारे पर मैं सुखदेव भगत को यहां हराने आया हूं. इससे साबित हो गया कि सुखदेव भगत के कारण लोहरदगा राष्ट्रीय मानचित्र पर आ गया है. सुखदेव की जीत झारखंड को एक नया नेतृत्व देगी. उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि आधार कार्ड बनवाने का यूपीए सरकार ने ही शुरुआत की है. जिसे आगे रख कर भाजपा बैंक अकाउंट खुलवाने का कार्य कर रही है. नेताओं ने कहा कि देश के लोगों को सपना दिखा कर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाया. अब इस सरकार से लोगों की आशा टूटने लगी है. भाजपा को कांग्रेस मुक्त झारखंड की कल्पना कभी पूरा नहीं हो सकती. लोगों ने भाजपा को झारखंड में दस वर्षो तक राज करते देखा है.
नरेंद्र मोदी का प्रभाव लोहरदगा में नहीं पड़ा: कांग्रेस
रांची. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश ठाकुर ने कहा कि अमित शाह को यह मालूम होना चाहिए कि भाजपा जिस लोहरदगा को अपना उम्मीदवार नहीं दे पायी, वो लोहरदगा के लोगों का भला कैसे करेगी. अमित शाह का यह कहना कि मोदी जी के इशारे पर मैं सुखदेव भगत को […]
