फ्लैग ::::: बैठक.डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह ने कहाचुनाव कार्यों की तैयारी का जायजा लियाडीआइजी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देशफोटो- एलडीजीए- 1 बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते डीआइजी.लोहरदगा. जिले में भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान का जायजा लेने डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह लोहरदगा पहुंचे. एसपी कार्यालय में जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. आलाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात जिले को कितना पुलिस फोर्स मिला, पुलिस फोर्स को कहां भेजा गया, इसकी जानकारी लेते हुए अभियान का जायजा लिया. साथ ही किस क्षेत्र में अभियान की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी भी उन्होंने एसपी से ली. उन्होंने कहा कि चुनाव कराना पुलिस के लिए चुनौती है. जिसे ठोस योजना के साथ समन्वय से सफलता पूर्वक पूरा किया जा सकता है. बैठक में उन्होंने अतिसंवेदनशील, संवेदनशील, क्रिटीकल मतदान केंद्रांे की जानकारी लेते हुए मतदान केंद्रों पर नजर रखने की बात कही. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छापामारी अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया. अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क ता एवं क्षेत्र की जानकारी रख कर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है. उन्होंने संवेदनशील मतदान कंेद्रांे पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही साधनों का उपयोग करने की बात कही. मौके पर एसपी मनोज रतन चोथे, सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट आनंद झा, एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी, डीएसपी कृष्णा कुमार मौजूद थे.
लीड :::3::: भयमुक्त होगा विस चुनाव
फ्लैग ::::: बैठक.डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह ने कहाचुनाव कार्यों की तैयारी का जायजा लियाडीआइजी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देशफोटो- एलडीजीए- 1 बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते डीआइजी.लोहरदगा. जिले में भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान का जायजा लेने डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह लोहरदगा पहुंचे. एसपी कार्यालय में जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ […]
