दो शिक्षकों के जिम्मे कक्षा 9-10 के छात्र

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय में संचालित राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 167 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है. उच्च विद्यालय में कक्षा 9 में 80 एवं कक्षा 10 में 87 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और दोनों कक्षा मात्र दो शिक्षकों के सहारे चल रहा है. इसमें एक शिक्षक साइंस के एवं एक शिक्षक हिंदी के […]

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय में संचालित राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 167 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है. उच्च विद्यालय में कक्षा 9 में 80 एवं कक्षा 10 में 87 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और दोनों कक्षा मात्र दो शिक्षकों के सहारे चल रहा है. इसमें एक शिक्षक साइंस के एवं एक शिक्षक हिंदी के है. बाकी विषयों की पढ़ाई भगवान भरोसे है.

इस संबंध में अभिभावकों एवं प्रबंध समिति की एक आवश्यक बैठक पंचायत मुखिया संदीप कुजूर ने 7 मई को विद्यालय प्रांगण में रखी है. इसमें उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है.
– अजय सोनी –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >