ओके ::3:::: महिला मंडल की सदस्यों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात की

फोटो- एलडीजीए- 8 महिलाओं से बात करते सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास में किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये दर्जनों महिला मंडल जैसे आंचल स्वयं सेवा समूह, पूर्णिमा महिला मंडल, ज्योति महिला मंडल, जागृति महिला मंडल, मां शांति, श्रद्धा, कुमकुम, कचनार, नवा बिहान, अंबा मंजर,चाला कृति, जीवन […]

फोटो- एलडीजीए- 8 महिलाओं से बात करते सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास में किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये दर्जनों महिला मंडल जैसे आंचल स्वयं सेवा समूह, पूर्णिमा महिला मंडल, ज्योति महिला मंडल, जागृति महिला मंडल, मां शांति, श्रद्धा, कुमकुम, कचनार, नवा बिहान, अंबा मंजर,चाला कृति, जीवन धारा महिला मंडल के सदस्यों ने आकर श्री भगत से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के लोग हमलोग को गुमराह किये, जिसके कारण महिला मंडल की समस्या यथावत रही. उन्होंने महिला मंडल की समस्याओं को दूर करने की मांग की. श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार लाइवली हुड मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है. महिलाएं आगे बढ़ेगी तभी समाज आगे बढ़ेगा. महिला मंडल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार राशि भी उपलब्ध कराती है. कम ब्याज पर ऋण की भी सुविधा उपलब्ध है. श्री भगत ने कहा कि मैं आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर हूं. आपलोगों को ग्रेडिंग कराने तथा ऋण उपलब्ध कराने में पूरा सहायता किया जायेगा. उन्होंने महिला मंडल को बताया कि 60 वर्ष के सभी महिला वृद्ध एवं विधवा जिनका लाल कार्ड नहीं है, उन्हंे भी पेंशन दिया जा रहा है. आपलोग इसका लाभ उठायें. मौके पर सविता उरांव, रंजना उरांव, जयंती देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, चमेली देवी, रीना देवी, रामप्यारी देवी, सवित्री उरांव, मीना उरांव, सरिता उरांव, विमला उरांव आदि शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >