लोहरदगा. उर्सुलाईन बीएड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की तारीफ करते हुए एसपी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़नेवाली छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. इनके कार्यक्रमों को देख कर काफी खुशी हुई. उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका काफी बढ़ गयी है. भ्रष्टाचार, उग्रवाद सिर चढ़ कर बोल रहा है. ऐेसे में समाज को सही दिशा दिखाने की जरूरत है और ये काम गुरु ही कर सकते हैं. शिक्षकों के मार्गदर्शन का व्यापक प्रभाव पड़ता है. एसपी ने कहा कि ये गुरु की ही महिमा है कि डाकू भी साधू बन जाता है. उन्होंने कहा कि जिले के विकास में उग्रवादी बाधक बने हुए हैं. उग्रवादियों के मनसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. समाज के लोग अब जागरूक हो चुके हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों को महत्व नहीं दे रहे हैं. लोगों की रुचि शिक्षा के प्रति बढ़ी है. शिक्षा का क्षेत्र बहुत व्यापक है. इसमें सबों को सहयोग देने की जरूरत है. मौके पर उर्सुलाइन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं ने उग्रवाद पर आधारित जिस नाटक का मंचन किया, जिसे देख कर एसपी काफी प्रभावित हुए.
लीड के साथ :::: उर्सुलाईन बीएड के कार्यक्रम में एसपी ने कहा
लोहरदगा. उर्सुलाईन बीएड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की तारीफ करते हुए एसपी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़नेवाली छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. इनके कार्यक्रमों को देख कर काफी खुशी हुई. उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका काफी बढ़ गयी है. भ्रष्टाचार, उग्रवाद सिर चढ़ कर बोल रहा […]
