शिक्षक द्वय की हत्या से भाजपाई मर्माहत

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने गुमला के शिक्षक एवं शिक्षिका को अगवा कर उनकी हत्या किये जाने को लेकर भाजपा परिवार ने शोक व्यक्त किया. मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि इस घटना से शिक्षा जगत के लोग डरे हुए हैं. झारख्ंाड में कांग्रेस नित यूपीए सरकार की लचर कानून […]

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने गुमला के शिक्षक एवं शिक्षिका को अगवा कर उनकी हत्या किये जाने को लेकर भाजपा परिवार ने शोक व्यक्त किया. मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि इस घटना से शिक्षा जगत के लोग डरे हुए हैं. झारख्ंाड में कांग्रेस नित यूपीए सरकार की लचर कानून व्यवस्था से लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा कि जब एसपी हेमंत टोप्पो के चचेरे भाई-बहन की यह स्थिति है तो आम आदमी कितना सुरक्षित होगा. श्री प्रसाद ने कहा है कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस नित हेमंत सरकार को झारख्ंाड के खजाना लूटने के अलावा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है. आम जनता इन चीजों से निजात दिलाने के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नित सरकार को सबक सिखायेगी. शोक व्यक्त करने वालों में राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, दुखा भगत, सधनू भगत, मनीर उरांव, हर्षनाथ महतो, नीरज कुमार नलीन, राम मोहन प्रियदर्शी, समेला भगत, नवीन कुमार टिंकू, राजकुमार वर्मा, सूरज मोहन साहू, त्रिलोकी सिंह, अखज प्रजापति, राजू रंजन उरांव, प्रभा गुप्ता, ओम कास्यकार, पंकज गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, मीना बाखला, रामकिशोर शुक्ला, राजेंद्र महतो, सुदामा प्रसाद, अरविंद पाठक, राजकिशोर साहू, नीरज गुप्ता, अमरेश भारती, अशोक प्रसाद, अरुण बरई, बबलू कुरेसी, धीरज प्रसाद साहू, अनिल उरांव, छेदी राम, खुदीराम प्रजापति, चैतू उरांव, दुबराज वर्मा शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >