बालू उठाव पर रोक लगने से कई लोग हुए बेरेाजगार

लोहरदगा. उपायुक्त के आदेश पर बालू का उठाव रोक दिया गया है. आदेश के बाद सरकारी योजनाओं के साथ-साथ निजी कार्य भी रूक गया है. पूरे जिले में बालू के उठाव नहीं होने के कारण जहां एक ओर विकास कार्य रूक गया है, वहीं दूसरी ओर इन कार्यों में लगे मजदूर, मिस्त्री, संवेदक बेरोजगार हो […]

लोहरदगा. उपायुक्त के आदेश पर बालू का उठाव रोक दिया गया है. आदेश के बाद सरकारी योजनाओं के साथ-साथ निजी कार्य भी रूक गया है. पूरे जिले में बालू के उठाव नहीं होने के कारण जहां एक ओर विकास कार्य रूक गया है, वहीं दूसरी ओर इन कार्यों में लगे मजदूर, मिस्त्री, संवेदक बेरोजगार हो गये हैं. कु छ सरकारी कार्यो में यहां-वहां से जुगाड़ कर बालू मंगाया जा रहा है. यह कार्य वैसे थाना क्षेत्रों से हो रहा है, जहां प्रशासन लेन-देन कर अपने क्षेत्र से बालू का उठाव होने दे रहे हैं. कुछ दिनों पूर्व प्रशासन द्वारा अभियान चला कर कई ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >