अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक

फोटो- एलडीजीए- 5 बैठक करते एसडीपीओ. लोहरदगा. एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी के कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में सभी थानों में अंकित कांडों की समीक्षा की गयी. बैठक में एसडीपीओ श्री रिजवी ने उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती करें. ज्ञात हो […]

फोटो- एलडीजीए- 5 बैठक करते एसडीपीओ. लोहरदगा. एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी के कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में सभी थानों में अंकित कांडों की समीक्षा की गयी. बैठक में एसडीपीओ श्री रिजवी ने उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती करें. ज्ञात हो कि सदर थाना क्षेत्र कुड़ू एवं भंडरा में चोरी की घटना में वृद्धि हुई है. चोरी का उदभेदन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. बैठक में गश्ती दल द्वारा रात्रि गश्ती सही तरीके से नहीं करने पर एसडीपीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि गश्ती सही तरीके से नहीं किया गया और चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आयी तो कार्रवाई के लिए एसपी लोहरदगा को लिखा जायेगा. बैठक में थाना प्रभारियों को निदेश दिया गया कि नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलायें. साथ ही कांडो का त्वरित कार्रवाई करें. बैठक में अन्य कई दिशा निदेश भी दिये गये. मौके पर इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन सिन्हा, राजीव रंजन, थाना प्रभारी अनिल मिश्रा, रामप्यारे राम, नंदकिशोर प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >