अभिकर्ताओं को भुगतान नहीं

भ्ंाडरा- लेाहरदगा. विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा के विधायक कोष से क्रियान्वित दो योजनाओं में चार महीना से भुगतान नहीं होने के कारण अभिकर्ता परेशान हैं. दोनों योजना का कार्य भौतिक रुप से चार महीना पहले पूर्ण हो चुका है. योजना का क्रियान्वयन भंडरा प्रखंड कार्यालय से की जा रही है. योजनाओं का अभिकर्ता एतराम भगत […]

भ्ंाडरा- लेाहरदगा. विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा के विधायक कोष से क्रियान्वित दो योजनाओं में चार महीना से भुगतान नहीं होने के कारण अभिकर्ता परेशान हैं. दोनों योजना का कार्य भौतिक रुप से चार महीना पहले पूर्ण हो चुका है. योजना का क्रियान्वयन भंडरा प्रखंड कार्यालय से की जा रही है. योजनाओं का अभिकर्ता एतराम भगत ने बताया कि कोटा मोड़ से डुमरी तक मोरमीकरण का कार्य एवं भैसमंुदो में नंदु के घर से धुमकुडि़या तक पीसीसी सड़क निर्माण का काम चार महीना पहले किया जा चुका है. परंतु डीआरडीए कार्यालय द्वारा प्रखंड कार्यालय को राशि नहीं निर्गत किये जाने के कारण भुगतान नहीं हो रहा है. योजना में मजदूरी भुगतान सहित सामग्री भुगतान बकाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >