मेडिकल प्रोटेक्शन बिल पारित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण

लोहरदगा. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा है कि विधानसभा में मेडिकल प्रोटेक्शन बिल पारित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. डॉ प्रसाद ने कहा है कि वर्तमान समय में चिकित्सा को लेकर सुरक्षा आवश्यक है. बिल पास नहीं होने से आइएमए के लोग निराश हैं. उन्होंने विश्वास जताया है कि सुरक्षा के […]

लोहरदगा. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा है कि विधानसभा में मेडिकल प्रोटेक्शन बिल पारित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. डॉ प्रसाद ने कहा है कि वर्तमान समय में चिकित्सा को लेकर सुरक्षा आवश्यक है. बिल पास नहीं होने से आइएमए के लोग निराश हैं. उन्होंने विश्वास जताया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार इस बिल को पास करेंगी. बिल पारित नहीं होने पर चिंता व्यक्त करने वालों में डॉ रीता चौधरी, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रणव, अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ शंभू नाथ चौधरी, सुदामा प्रसाद आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >