भंडरा-लोहरदगा. सावन महीना का अंतिम सोमवारी को शिवालय बोलबम एवं हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा. श्रद्धा भक्ति की लहर अखिलेश्वर धाम मंदिर में देखा गया. शिवभक्त अहले सुबह चार बजे से ही बोलबम का नारा लगाते हुए मंदिर पहुुंचे. अखिलेश्वरधाम मंदिर का पुजारी भजन शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे से ही मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतार लग गयी. जो शाम 5 बजे तक चली. लगभग दस हजार से भी शिव भक्त शिवलिंग में जलार्पण कर पूजा-अर्चना किये. शिवभक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पुजारी का सहयोग रहा. अंतिम सोमवारी को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिए जमादार जयराम चौधरी, पुलिस बल के जवान के साथ अखिलेश्वर धाम में ड्यूटी में लगे हुए थे. अखिलेश्वरधाम मंदिर में मेला सा दृश्य था. सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर कुनकुरी छत्तीसगढ़ को व्यवसायियों ने अखिलेश्वरधाम में भंडारा का आयोजन किया. भंडरे में पूड़ी, छोला, खीर शिवभक्तों को दी गयी. भंडारा चलाने में कु लेश्वर साहू, रामअवतार साहू, शिवा साहू, प्रमोद साहू, अशोक साहू, संतोष साहू, रामजी प्रसाद सपरिवार का योगदान था. स्थानीय व्यवसायी राजबाला अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, गणेश प्रजापति, विंदेश्वर मिश्रा, हेमंत, बैजू, शिवशंकर, संदीप ने प्रसाद में खीर वितरण किया.
हर-हर महादेव के नारों से गुंजा अखिलेश्वर धाम
भंडरा-लोहरदगा. सावन महीना का अंतिम सोमवारी को शिवालय बोलबम एवं हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा. श्रद्धा भक्ति की लहर अखिलेश्वर धाम मंदिर में देखा गया. शिवभक्त अहले सुबह चार बजे से ही बोलबम का नारा लगाते हुए मंदिर पहुुंचे. अखिलेश्वरधाम मंदिर का पुजारी भजन शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे से ही […]
