स्वीप कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की

लोहरदगा : स्वीप कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक आइटीडीए निदेशक शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 16 नवंबर को आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी. कार्यक्रम की तैयारी में पीडब्लूडी वोटर्स जागरूकता, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, पतंगबाजी प्रतियोगिता, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. साथ ही […]

लोहरदगा : स्वीप कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक आइटीडीए निदेशक शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 16 नवंबर को आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गयी. कार्यक्रम की तैयारी में पीडब्लूडी वोटर्स जागरूकता, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, पतंगबाजी प्रतियोगिता, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

साथ ही पेशरार तथा किस्को में फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी, 18 नवंबर को रंग भरो अभियान, 19 को फाइनल फुटबाॅल मैच, फाइनल मैच की रूप रेखा, 20 को क्रिकेट मैच, 21 को संध्या चौपाल, कैंडल मार्च तथा इलेक्शन कार्निवाॅल आदि की तैयारी की समीक्षा की गयी.

सभी स्वीप सदस्यों को अपने सदस्यों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी मनीषा तिर्की, वरुण शर्मा, दिव्या तिवारी, कृष्णा कुमार, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >