आप समय को बर्बाद करेंगे, तो समय आपको बर्बाद कर देगा

सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता है लोहरदगा : जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया. चुन्नी लाल उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि समय का सदुपयोग करनेवाले कभी सफलता के मोहताज […]

सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता है

लोहरदगा : जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया. चुन्नी लाल उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि समय का सदुपयोग करनेवाले कभी सफलता के मोहताज नहीं होते हैं.
बच्चों को बेहतर परिणाम दिलाने में शिक्षक, अभिभावक तथा समय का महत्व होता है. लक्ष्य तय करते हुए थोड़ा-थोड़ा प्रयास करने से सफलता निश्चित मिलेगी. विद्यार्थी अनुशासित तथा संयमित रह कर लक्ष्य के अनुरूप मेहनत करें. सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता है. सफलता के बाद पुरानी बातें लोग भूल जाते हैं.
सफल होने के लिए स्थान तथा बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है. समय के अनुसार चलें. समय कभी वापस लौट कर नहीं आता है. आप समय को बर्बाद करेंगे, तो समय आपको बर्बाद कर देगा. सकारात्मक सोच सफलता का मापदंड होता है. मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट में सफल विद्यार्थियों के लिए पांच साल स्वर्णिम है.
इस समय का सदुपयोग करें. जिले के होनहार बच्चे, जो अपने को शिक्षा के क्षेत्र में असहज महसूस करते हैं, ऐसे मेहनती बच्चों के लिए जिला पुलिस गाइड का काम करेगी. बच्चे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं, पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार हैं. बशर्ते विद्यार्थी का मन पढ़ाई में लगता हो. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर का यह समारोह निश्चित रूप से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मिल का पत्थर साबित होगा. पढ़ाई से अच्छी चीज कुछ भी नहीं है. मेहनत की बदौलत हर मुकाम हासिल किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >