उज्ज्वला योजना में लोहरदगा बनेगा अव्वल : राकेश प्रसाद

लोहरदगा : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को लेकर तोडार पंचायत में दो दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर का शुभारंभ हुआ. मौके पर जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने राशन डीलरों को केवाइसी प्राप्त करने में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री […]

लोहरदगा : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को लेकर तोडार पंचायत में दो दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर का शुभारंभ हुआ. मौके पर जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने राशन डीलरों को केवाइसी प्राप्त करने में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार महिलाओं के उत्थान,स्वास्थ्य संवर्धन एवं खुशहाली लाने के लिए विशेष महत्वाकांक्षी योजना चला रही है.

इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग लें इस निमित्त केवाइसी प्राप्ति में आप लोगों का भी सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला में उज्ज्वला योजना का लाभ 59,836 लोग प्राप्त कर चुके हैं और झारखंड में उज्ज्वला योजना में लोहरदगा जिला दूसरे स्थान पर है. बहुत जल्द आने वाले दिनों में उज्ज्वला योजना में लोहरदगा जिला अव्वल जिला बननेवाला है. मौके पर बताया गया कि कल भी इसी पंचायत भवन में शिविर लगाया जायेगा.

आप छूटे हुए लाभुकों को इस शिविर तक लाने का काम करें और उन्हें उज्ज्वला योजना के बारे में बतायें व जोड़ें. उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करने को कहा. शिविर में उज्ज्वला दीदी सुखमणि उरांव सहित पंचायत के राशन डीलर और लाभुक काफी संख्या में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >