लोहरदगा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला बी डिवीजन क्रिकेट मैच का शुभारंभ बीएस कॉलेज मैदान में किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष रथिंद्र नाथ रॉय, सचिव आलोक रॉय, सतीश वर्मा, सुकेश शर्मा, दुर्गा प्रजापति, सरोज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया.
मैच में एलसीसीबी ने फ्रेंड्स ए को 6 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने 28 ओवरों में 112 रन बनाकर आउट हो गयी. ओम ने 22, हिमांशु ने 19, रानी ने 19 और राहुल ने 10 रन का योगदान दिया. एलसीसी की ओर से आसिफ ने 5 विकेट तथा अमित ने 3 विकेट लिए. जवाबी पारी में एलसीसी ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. प्रियांशु ने 38 तथा दीपक ने 32 रन बनाये. फ्रेंड्स की ओर से जतिंन पांडेय और मौसम ने 1-1 विकेट लिये.
