ट्रक मालिकों ने हिंडालको अनलोडिंग स्टेशन को जाम किया

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन व पाखर ट्रक आॅनर एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 22 नवंबर को हिंडाल्को अनलोडिंग स्टेशन को घंटों जाम कर दिया गया. यूनियन ने कंपनी से अनलोडर यूनियन से गाड़ी खाली करने के समय, अनलोडर यूनियन द्वारा समझौते के विपरित जाकर समय घटाने के विरोध में ट्रक मालिकों […]

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन व पाखर ट्रक आॅनर एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 22 नवंबर को हिंडाल्को अनलोडिंग स्टेशन को घंटों जाम कर दिया गया. यूनियन ने कंपनी से अनलोडर यूनियन से गाड़ी खाली करने के समय, अनलोडर यूनियन द्वारा समझौते के विपरित जाकर समय घटाने के विरोध में ट्रक मालिकों द्वारा आंदोलन के तहत जाम कर दिया.
इसके बाद साइडिंग इंचार्ज रविभूषण सिंह, मनोज सिंह व कंपनी के राकेश शर्मा से वार्ता के बाद कांटा जाम समाप्त हुआ. वार्ता में तय हुआ कि अनलोडर यूनियन अपने मन से कांटा बंद नहीं करायेंगे.
अब कांटा सुबह छह बजे से रात 9:30 बजे तक ट्रकों का कांटा होगा. मौके पर अध्यक्ष कंवल जीत सिंह, विनोद सिंह, रहमत अंसारी, मो आलम मिंटू, मो बबलू, मो कुद्दूस अंसारी, इरशाद खान, ब्रज सिंह, अभय सिंह, गोल्डेन कुरैशी, मो तारिक, मो कल्लू, वासुदेव महतो, राजेश शर्मा, मो मुन्ना, मो वासिफ, संजीव शर्मा, मनोज गुप्ता, एनामुल अंसारी, हाजी मनान, फिरोज अंसारी कृष्णा साहू, संजय साहू, कन्हैया केसरी, शशि वर्मा, मो राजन, तौहीद कुरैशी, सुमित विश्वकर्मा, जाहिद कुरैशी, मो इबरार, मिन्हाज, महबूब अंसारी, शकील अंसारी, प्रदीप के अलावा बड़ी संख्या में ऑनर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >