झारखंड राज्य घासी समाज संघ द्वारा सम्मेलन सह राष्ट्रीय मंथन कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा : झारखंड राज्य घासी समाज संघ द्वारा सम्मेलन सह राष्ट्रीय मंथन कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्यश्री, मुकुंद नायक मौजूद थे. सम्मेलन का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने किया. मौके पर देश के विभिन्न जिलों से आये समाज के लोगों का पारंपरिक तरीके से […]

लोहरदगा : झारखंड राज्य घासी समाज संघ द्वारा सम्मेलन सह राष्ट्रीय मंथन कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्यश्री, मुकुंद नायक मौजूद थे. सम्मेलन का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने किया. मौके पर देश के विभिन्न जिलों से आये समाज के लोगों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. मौके पर श्री नायक ने कहा कि अपनी सभ्यता व संस्कृति पर हमें गर्व होना चाहिए.

अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को हम आनेवाले पीढ़ी को दें, ताकि हमारा समाज और मजबूत हो सके. समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब लोग समाजिक कुरीतियों का त्याग करें. अंधविश्वास को दूर भगायें और समाज के सभी लोग शिक्षित होंगे. उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है. सभी लोग मिल जुलकर रहें और समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभायें.
उन्होंने कहा कि जिम्मेवारी सबकी है कि समाज के विकास के लिए काम करें. महिला शक्ति को आगे आना होगा. उन्होंने लोगों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि मेहनत एवं ईमानदारी की बदौलत कुछ भी हासिल किया जा सकता है. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने कहा कि घासी समाज का इतिहास काफी समृद्ध रहा है. हर प्रयोजन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है.
आज इस समाज के लोग भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाये हैं. ऐसे लोगों पर हमें गर्व है. अनुपमा भगत ने कहा कि इस समाज के विकास के लिए मैं अपने स्तर से हर संभव प्रयास करूंगी. उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभायें. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं. अपनी बच्चियों को बेहतर शिक्षा दें. बेटा-बेटी में फर्क न करें. उन्होंने युवा वर्ग का अाह्वान करते हुए कहा कि युवा चाहें, तो नदी की धार बदल सकते हैं और इस समाज के युवाओं में वह क्षमता है. कार्यक्रम को कई लोगो ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर घासी समाज के लोग बडी संख्या में मौजूद थे.
अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. मौके पर असम से अशोक नायक, रमेशचंद्र नायक, उपेन नायक, पिंकी नायक, पूर्व अध्यक्ष महावीर नायक, रंजीत नायक, रामदेनी नायक, मनोहर नायक, सुलेश्वर नायक, संजय नायक, उदय नायक, दीपक नायक, दिलीप कुमार राम, हरिचरण नायक, विजय नायक सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.
सरकारी योजनाओं में करोड़ों के घोटाले
पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना की रािश में हेरफेर
घोटाले की हो सकती है उच्चस्तरीय जांच
कई राज्यों से जुड़ा मामला होने के कारण हुई जांच की सिफारिश
सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत
मृतक जीवन कुमार भगत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >