लोहरदगा के सौरभ ने फिटनेस की दुनिया में गाड़े झंडे, शिखर व उमेश को दे रहे ट्रेनिंग

लोहरदगा के सौरभ ने फिटनेस की दुनिया में गाड़े झंडे, शिखर व उमेश को दे रहे ट्रेनिंग

लोहरदगा़ लोहरदगा जैसे छोटे शहर से बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. लोहरदगा के निवासी सौरभ प्रजापति, जो कभी जिला स्तरीय क्रिकेट खेला करते थे, आज दिल्ली में एक सफल जिम ट्रेनर और फिटनेस कोच के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत लोहरदगा से क्रिकेट खेलते हुए की थी. उन्होंने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और इसी दौरान उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों को समझा़ लोहरदगा में उन्होंने क्रिकेट कोच अमित से प्रशिक्षण भी लिया, जिसने उनके खेल और अनुशासन को मजबूत आधार दिया. समय के साथ सौरभ ने फिटनेस के क्षेत्र में कदम रखा और कड़ी मेहनत व लगन से आज वे दिल्ली में प्रोफेशनल ट्रेनर बन चुके हैं. खास बात यह है कि सौरभ अब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव और पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन जैसे बड़े क्रिकेटरों को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं. यह उपलब्धि न केवल सौरभ के लिए बल्कि पूरे लोहरदगा जिले के लिए गर्व की बात है़ छोटे शहर से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचना उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है़ सौरभ का कहना है कि, अगर इंसान मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य पर काम करे तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता सौरभ ने लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों को भी तहे दिल से धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >