पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई

लोहरदगा़ पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा में अभिभावक-शिक्षक सह वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव भगत उपस्थित थे. मौके पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया. इसके पश्चात पीएम श्री योजना अंतर्गत जिला स्तरीय विभिन्न आयोजनों में पुरस्कृत बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की गतिविधियों एवं प्रगति को देखकर जिला परिषद अध्यक्ष ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की. कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव भगत ने जिला परिषद मद से पेयजल के लिए डीप बोरिंग, पहुंच पथ के लिए पीसीसी पथ का निर्माण और विद्यालय परिसर में फाइबर ब्लॉक लगाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजश्री भगत के अलावा अन्य स्कूल के सभी शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा एसएमसी सदस्य सोहन साहू, लाल रविंद्र नाथ शाहदेव, रामकरण द्विवेदी, हीरामणि भगत सहित सकूल के विद्यार्थी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >