योजनाओं में सहभागिता बढ़ायें

लोहरदगा : उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान फेज 2 के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. इसमें कहा गया कि विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला के पेशरार प्रखंड के छह गांव, कैरो के 17 गांव, किस्को के 18, भंडरा 24, सेन्हा 25, लोहरदगा 30 तथा कुडू प्रखंड के 34 गांव […]

लोहरदगा : उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान फेज 2 के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. इसमें कहा गया कि विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला के पेशरार प्रखंड के छह गांव, कैरो के 17 गांव, किस्को के 18, भंडरा 24, सेन्हा 25, लोहरदगा 30 तथा कुडू प्रखंड के 34 गांव में 58345 लोगों को चिह्नित किया गया है.

इस अभियान के तहत सात योजनाओं को लागू किया गया है. इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना शामिल है. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, कृषि, पेयजल शामिल है. डीसी ने कहा कि विस्तारित ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत कृषि कल्याण द्वारा 25 गांवों का चयन किया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, धान खरीदगी कार्यों में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाये. मौके पर उपस्थित माटी काला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि सरकार द्वारा गांव गरीब और किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं जिले में चलायी जा रही है. इसमें कल्याणकारी योजनाओं में सहभागिता बढ़ाना है.
ताकि किसान आर्थिक रूप से समृद्ध और खुशहाल हो सके. बैठक में विधायक सुखदेव भगत, डीडीसी शशीधर मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, प्रवीण कुमार सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल सहित सभी प्रखंडों के 20 सूत्री अध्यक्ष, प्रमुख, जिप सदस्य तथा स्वयं सेवी संस्था के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >