कुड़ू़ : शितो रियो कराटे एसोसिएशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान में नौ से 11 जून तक छतीसगढ़ के रायगढ़ स्थित खुर्शिला स्पोर्टस कांप्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कुड़ू के 18 प्रतिभागी शामिल होंगे. चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए कुड़ू के टाटी में आयोजित कैंप में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. इसके बाद 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया. शुक्रवार को सभी 18 प्रतिभागी सेंसाई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व मे रायगढ़ के लिए रवाना हुए़ कुड़ू से बस से सभी हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे.
हटिया से लोकमान्य तिलक ट्रेन से सभी रायगढ़ चले गये. शितो रियो कराटे एसोसिएशन के झारखंड सचिव सह सेंसाई अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश के सभी राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे. कुड़ू से रायगढ़ जाने वालों में सुंगध कुमारी, सतीश रजक, पल्लवी, प्राची, श्वेता, मार्यम प्रवीण, अमर उरांव, मनीष उरांव, रितिक ठाकुर, समर सलीम, आर्यल कुजूर, ऋषभ, सुरेंद्र उरांव, अभिषेक उरांव, फरहाना समेत अन्य शामिल हैं. प्रतिभागियों के विदाई के समय अभिभावक बिनोद ठाकुर, अनिरुद्ध साहू, सलीम अमीर, सुजित रजक, रामेंद्र यादव समेत कई प्रतिभागियों के अभिभावक मौजूद थे.
