बाइक से गिरकर युवक घायल

बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ जर्जर हो गया है. इस वजह से आये दिन हादसे होते रहते हैं. शुक्रवार को मंगलदाहा जंगल के समीप जर्जर सड़क की वजह से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया.

बालूमाथ. बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ जर्जर हो गया है. इस वजह से आये दिन हादसे होते रहते हैं. शुक्रवार को मंगलदाहा जंगल के समीप जर्जर सड़क की वजह से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया. घायल की पहचान ऋतिक कुजूर (ग्राम जिंगुर,मनिका) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने भाई व बहन के साथ बाइक से चंदवा स्थित नगर मंदिर में पूजा करने जा रहा था. इसी दौरान गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गया. हालांकि इस दुर्घटना में उसके भाई-बहन को कोई चोट नहीं आयी है. बालूमाथ सीएचसी में घायल युवक का उपचार हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >