खरवार-भोग्ता समाज विकास संघ की बैठक, विकास को लेकर हुई चर्चा, कहा

प्रखंड के हुटाप पंचायत अंतर्गत तुरूवा गांव में मंगलवार को खरवार-भोग्ता समाज विकास संघ की बैठक हुई.

नशा मुक्ति के लिए महिलाओं को आगे आना होगा

चंदवा. प्रखंड के हुटाप पंचायत अंतर्गत तुरूवा गांव में मंगलवार को खरवार-भोग्ता समाज विकास संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष जीतन गंझू ने की. संचालन समाज के पंचायत सचिव बालदेव गंझू कर रहे थे. बैठक में खरवार-भोग्ता समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, युवाओं में बढ़ते नशापान की समस्या दूर करने, समाज की परंपरा, संस्कृति एवं नेग-दस्तूर से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. इस दौरान संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष बालेश्वर गंझू ने आदिवासी समाज के युवाओं में बढ़ते नशापान पर गहरी चिंता व्यक्त की. कहा कि नशापान के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसमें विशेषकर युवाओं को जान-माल की भारी क्षति उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि दुर्घटनाओं के शिकार अधिकतर युवा आदिवासी समाज से ही हो रहे है, यह चिंताजनक है. बैठक में नशापान पर रोक लगाने को लेकर समाज स्तर पर पहल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में समाज की महिलाओं से अपने-अपने घर व परिवार में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने व इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी. सभी लोगों ने एक स्वर से समाज की सभ्यता-संस्कृति व परंपरा को जीवित रखने के लिये कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक में सर्वसम्मति से साउंड सिस्टम (तेज ध्वनि/डीजे) पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर छटू गंझू, प्रखंड सदस्य फागू गंझू, नंदलाल भोग्ता, नारायण गंझू, जतरू गंझू, चमरू गंझू, जगदेव गंझू, दिलवा गंझू, लालमोहन गंझू, दिलीप गंझू, छोटू गंझू, अमित गंझू, गूंगा गंझू सहित बबीता देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, सनियरो देवी, रेखा देवी, मानव देवी, सोभंति देवी, रूपंती देवी समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >