हाेमगार्ड की बहाली शुरू कराने को लेकर निकली पैदल यात्रा

हाेमगार्ड की बहाली शुरू कराने को लेकर निकली पैदल यात्रा

लातेहार. जिले में होमगार्ड की बहाली को लेकर स्थानीय छात्रों ने आक्रोश पैदल यात्रा निकाली है. छात्रों का आक्रोश पैदल यात्रा जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर मेन रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची. यहां छात्रों ने उपायुक्त को आवेदन दिया है, जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2018 में होमगार्ड की बहाली निकाली गयी थी. उसके बाद से आज तक जिले में होमगार्ड की बहाली नहीं हुई है. जिससे स्थानीय छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि राज्य के कई जिलो होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जिले में होमगार्ड की बहाली नहीं होने से स्थानीय युवाओ में मायूसी छाई है. जिससे बेरोजगारी का स्तर काफी बढ़ गया है. छात्रों ने उपायुक्त से जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया है. मांग पत्र सौंपने वालों में अंकित कुमार, सचिन कुजूर, रूपजय कुजूर, अमित उरांव, परबिन लोहरा, संतोष यादव, अभय कुमार, रंजीत उरांव, शाहिद अफरीदी, अरविंद उरांव, जावेद अंसारी, राहुल उरांव, विष्णु कुमार, राजेंद्र उरांव, राजन कुमार, नागेंद्र सिंह, संतोष यादव, विनीत कुमार, गुड्डू सिंह, सनी कुमार, निलेश कुमार सिंह व जगदीश उरांव शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >