टाइगर सफारी का ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रखंड के पुटूवागढ़ खेल मैदान में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी.

बरवाडीह. प्रखंड के पुटूवागढ़ खेल मैदान में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें होरीलांग, सिंधोरवा और पुटूवागढ़ गांवों के काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जेएमएम नेता शशि भूषण तिवारी ने की. बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुटूवागढ़ में प्रस्तावित टाइगर सफारी योजना से क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर ग्रहण लग जायेगा. ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना के लागू होने से होरीलांग कोलियरी बंद हो जायेगी और भविष्य में कभी नहीं खुल पायेगी. साथ ही चिरमिरी रेलवे लाइन विस्तार की संभावना पर भी असर पड़ेगा. ग्रामीणों ने मांग किया है कि या तो टाइगर सफारी योजना को वापस ले लिया जाए या फिर इसके लिए कोई और स्थान चिह्नित किया जाये. बैठक में बुद्धेश्वर उरांव, आमिर खान, विक्टर केरकेट्टा, देवनाथ सिंह खरवार, महबूब आलम, कुरबान अंसारी, महेंद्र प्रजापति, जोहन टोपनो, लीलावती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >