बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक रिम्स रेफर

बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक रिम्स रेफर

चंदवा़ चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ पर दोड़का पुल के समीप शनिवार देर शाम बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान रोशन कुमार (कुजरी), अनुज कुमार (कुसुमटोली) और दिलीप लोहरा (कंचननगरी) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रोशन और अनुज बाइक से लोहरसी से चंदवा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से स्कूटी पर आ रहे दिलीप लोहरा से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद रोशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोड़का पुल अत्यंत संकीर्ण है और वहां तीखा मोड़ होने के साथ-साथ सड़क भी जर्जर हो चुकी है. इस तकनीकी खामी के कारण यहां आये दिन हादसे होते रहते हैं. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से सड़क दुरुस्त करने और पुल के समीप सांकेतिक बोर्ड लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लग सके. प्रखंड मुख्यालय में हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

गारू. प्रखंड मुख्यालय के धांगरटोला में बीती रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने सेवानिवृत्त कृपाल उरांव के खेत में घुसकर बांस, सागवान और गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर रात कुंडील नदी की ओर से बाजार क्षेत्र के करीब तक पहुंच गये थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है. पीड़ित किसान ने बताया कि हाथी पिछले एक सप्ताह से लगातार फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >