.बेमौसम बरसात व ठनका गिरने से क्षति, दो बैल की मौत

बेमौसम बरसात व ठनका गिरने से क्षति, दो बैल की मौत

चंदवा. प्रखंड में शुक्रवार की दोपहर बेमौसम बरसात व आंधी के बीच आसमानी बिजली ने भारी नुकसान पहुंचाया है. सबसे अधिक लाधुप पंचायत के गांव में हुआ है. पंचायत के टंगरा टोली में वज्रपात से डालू गंझू पिता स्व. लुरका गंझू के दो बैल की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दोनों पशुधन पेड़ के पास बारिश से बचने के लिए खड़े थे, इसी दौरान ठनका गिरा व दोनों बैलों को मौत हो गयी. जमीरा पंचायत अंतर्गत डूरू गांव में पारा शिक्षक शिबू मुंडा के घर में आसमानी बिजली गिरने से घर का एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया. घर में लगा इनवर्टर व बैटरी क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा पीरदाग गांव निवासी गोविंद मुंडा पिता बहुरन मुंडा के ढाबा का छत उड़ गया व घर को भी नुकसान पहुंचा. कलाम आजाद पिता स्व. नियामत राय, इजराहुल खान पिता स्व. सोबराती खान, इन्तियाज मियां, मासूम खान, जीवन मुंडा, अब्दुल राय, लागो खातून के घर को नुकसान पहुंचने की सूचना है. मुखिया विफई मुंडा व झामुमो नेता मो. इस्तियाक खान पप्पन गांव पहुंचकर भुक्तभोगियों से नुकसान का जायजा लिया. साथ ही प्रशासन से मुआवजे को लेकर मदद की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >