कान्हाचट्टी. प्रखंड के मदगड़ा पंचायत के बढ़वार गांव में सात दिवसीय फुटबॉल महाटूर्नामेंट का समापन हुआ. फाईनल मैच उमाडाकी बनाम पुरनी हेसाग के बीच खेला गया. जिसमें उमाडाकी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए महाटूर्नामेंट के विजेता बनी. वहीं पुरनी हेसाग उप विजेता व बड़वार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ जीतु सिंह, मदगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम रंजन साहु, पूर्व मुखिया योगेश यादव ने विजेता, उप विजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट होने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. खेल से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास होता है. महाटूर्नामेंट का आयोजन जयहिंद क्लब के द्वारा किया गया था. मौके पर अवधेश सिंह, रूपेश सिंह, ललन सिंह, नीरज सिंह, योगेंद्र सिंह, उदय दांगी, निलेश प्रजापति, अभय सिंह, अंजय सिंह, दीपक राणा, अनिल सिंह समेत कई उपस्थित थे. लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष बने सुरेश यादव
कान्हाचट्टी. प्रखंड के सुरेश यादव को लोजपा (रामविलास) को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. इनका मनोनयन जिलाध्यक्ष गौरी प्रसाद यादव ने बनाया है. बुधवार को जिला कार्यालय में विधायक जर्नादन पासवान ने उन्हें माला पहना कर बधाई दिया. साथ ही संगठन के कार्यो को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कही. वहीं सुरेश यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, उस पर खतरा उतरने का प्रयास करूंगा. प्रखंड में पार्टी को मजबूत व अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का काम करूंगा. सुरेश को प्रखंड अध्यक्ष बनने पर रामवृक्ष पासवान, महरू पासवान, कबीर अंसारी समेत कई लोगो ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है