बरवाडीह. थाना क्षेत्र के छेछा–चपरी सीमा के पास स्थित टर्निंग पॉइंट पर गुरुवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों की पहचान बारेसांढ़ निवासी सुदर्शन सिंह और पैरा निवासी देव कुमार सिंह के रूप में की गयी है. चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है.
बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
