दो वाहनों की टक्कर, बचे चालक-उपचालक

दो वाहनों की टक्कर, बचे चालक-उपचालक

बारियातू. रांची-चतरा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नचना गांव के समीप गुरुवार की देर रात दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस हादसे में इस वाहन के चालक-उपचालक बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार पार्सल वाहन (बीआर25जीए-5198) मुजफ्फरपुर से बारियातू होते रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान नचना गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लोड हाइवा (जेएच02बीयू-6125) से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे. वाहन चालक-उपचालक को बाहर निकाला. वे बाल-बाल बच गये. सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंची. दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात सुगम करवाया. पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >