लापरवाही पर दो आउटसोर्स कर्मी की सेवा समाप्त

लापरवाही पर दो आउटसोर्स कर्मी की सेवा समाप्त

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार के मौखिक आदेश पर सदर अस्पताल के दो ड्रेसर पंकज रात और नागेंद्र यादव की सेवा समाप्त कर दी गयी है. दोनों ड्रेसर पर कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया था. जानकारी के अनुसार गत 20 मई की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच सदर अस्पताल में एक महिला अपने बुखार से पीड़ित बच्चे को लेकर इलाज कराने आयी थी. सदर अस्पताल में बच्चे की जांच के बाद चिकित्सक द्वारा बुखार संबंधी दवा लिखी गयी थी. लेकिन इमरजेंसी में दवा उपलब्ध होने के बाद भी ड्यूटी में कार्यरत ड्रेसर पंकज राम और नागेंद्र यादव ने उन्हें दवा उपलब्ध नहीं कराया. इस बात से नाराज बच्चे के परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत उपायुक्त से की. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए दोनों ड्रेसर को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया था. उपायुक्त के आदेश के आलोक में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने दोनों ड्रेसर को सेवा मुक्त करने का पत्र जारी कर दिया. बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

बरवाडीह. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर बरवाडीह और छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीओ लवकेश सिंह ने की. थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम और त्याग का पर्व है. सभी लोग सौहार्द बनाये रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. सीओ ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनायें और सहयोग करें. मौके पर उप प्रमुख वीरेंद्र जयसवाल, नसीम अंसारी, सुनील मंडल, अशोक कुमार सिंह, मुखिया नीतू देवी, मो. सईद, उपेंद्र सिंह, मंसूर आलम, हुलास सिंह, जयप्रकाश रजक, अलाउद्दीन खां, वाजिद खां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >