सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

बरवाडीह. थाना क्षेत्र के बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग पर पावर सब स्टेशन भगत सिंह चौक के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गये. घायलों की पहचान मंदीप कुमार राम (22) तथा विनय कुमार (25) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. यहां चिकित्सक डॉ अनुपमा एक्का एवं ड्रेसर कुंदन कुमार ने प्राथमिक इलाज किया. एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर एएसआइ नीरज दुबे मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. पेड़ से गिरकर बच्चा घायल

बालूमाथ़ हेरहंज प्रखंड में जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पिता अजय गंझू (ग्राम लावागड़ा, हेरहंज) जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ पर चढ़ा था. अचानक पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां चिकित्सक चंदन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >