आंधी से चर्च पर पेड़ गिरा, एक युवक की मौत

प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चर्च परिसर में पेड़ गिरने से मनबोध बारा (32) की मौत हो गयी

बरवाडीह.

प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की रात आयी आंधी से कई घरों को नुकसान पहुंचा. वहीं प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चर्च परिसर में पेड़ गिरने से मनबोध बारा (32) की मौत हो गयी. चर्च के फादर देवनीश कुजूर ने बताया कि चर्च में ईस्टर पर्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. कई लोग चर्च के अंदर बैठे थे, लेकिन मनबोध बारा (जयगीर गुमला) बाहर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था. तभी आंधी की वजह से चर्च परिसर में लगा एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मनबोध बारा घायल हो गया. उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया. वहां से उसे मेदनीनगर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >