दो ट्रांसफार्मर में लगी आग, शहर में चार घंटे ठप रही बिजली

जिला मुख्यालय के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के पास इंस्पेक्टर बंगला के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गयी.

लातेहार. जिला मुख्यालय के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के पास इंस्पेक्टर बंगला के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग ट्रांसफार्मर के नीचे फेंके गये कचरों में भी लग गयी, जिससे ट्रांसफार्मर से विस्फोट होने लगा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता अंकित कुमार को दी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इधर, पवार सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर में भी आग लग गयी. इस वजह से शहर में चार घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >