मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं : महेश सिंह

मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं : महेश सिंह

लातेहार. भारतीय रेडक्रॉस दिवस पर जिला मुख्यालय के ब्लड बैंक परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है. इसलिए सभी को रक्तदान करने की जरूरत है. उन्होने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है. इसलिए रक्तदान कर लोगो का जीवन बचाया जा सकता है. सभापति श्री गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगो ने आकर रक्तदान किया, जो उनकी जागरूकता को दर्शाता है. उन्होंने सभी से समय समय पर रक्तदान करने की अपील की है. मौके पर ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डा धर्मशीला चौधरी, रेडक्रॉस के सचिव जावेद अख्तर, विष्णु गुप्ता, पवन कुमार, सोनू सिंह, पंकज यादव, गाैतम दास, नवनीत कुमार, विवेक चंद्रवंशी के अलावा ब्लड बैंक के विनय कुमार सिंह समेत कई कर्मी उपस्थित थे. स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >