अधिवक्ता संघ के सचिव ने उपायुक्त से मुलाकात की

अधिवक्ता संघ के सचिव ने उपायुक्त से मुलाकात की

लातेहार. जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होने कचहरी परिसर में बनने वाले अधिवक्ता संघ भवन को लेकर विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ भवन की मांग वर्षों से की जा रही थी. संघ भवन बन जाने से व्यवहार न्यायालय में कार्यरत न सिर्फ अधिवक्ता वरन यहां आने वाले मुवक्किलों को भी काफी सहुलियत होगी. इसके अलावा संजय कुमार ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर भी उपायुक्त से विचार-विमर्श किया. सचिव ने कहा कि उपायुक्त ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए हर संभव मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता सुना और हर समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया. करंट लगने से युवती घायल, रेफर

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित गालिब कॉलोनी निवासी समा परवीन (22 वर्ष) पिता मो इलियास सोमवार को घर में पोछा लगाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >