रजवार कोल परियोजना में रैयतों का विरोध जारी, भूअर्जन कर्मियों को ग्रामीणों ने बैठाया

रजवार कोल परियोजना में रैयतों का विरोध जारी, भूअर्जन कर्मियों को ग्रामीणों ने बैठाया

चंदवा़ टीवीएनएल की रजवार कोल परियोजना क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन और रैयतों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. परियोजना से प्रभावित होने वाले रैयत व ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. सोमवार को रेंची गांव में ग्रामीणों और रैयतों ने परियोजना क्षेत्र में पहुंचे भूअर्जन विभाग के कर्मियों और अमीन को रोककर बैठा लिया. ग्रामीणों का आरोप था कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद बगैर ग्रामसभा, रैयतों से सहमति व बातचीत किये विभागीय गतिविधियां की जा रही है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने कर्मियों को घेर लिया. बताया जाता है कि करीब तीन घंटे तक कर्मी ग्रामीणों के बीच रुके रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया, इसके बाद मामला शांत हुआ और कर्मियों को मुक्त कराया गया. ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया : कर्मी रवि कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सेक्शन-11 लागू किया गया है. इसके तहत एक रैयत की जमीन का सर्वे करने के लिए वे भूअर्जन विभाग की टीम के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा कर्मियों को रोककर बैठाया गया था. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों से वार्ता कर मामला शांत कराया गया. कर्मियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >