जिले में धान की खरीदारी की रफ्तार धीमी, कई गोदाम से मिलर नहीं उठा रहे हैं धान

जिले में धान की खरीदारी की रफ्तार धीमी, कई गोदाम से मिलर नहीं उठा रहे हैं धान

लातेहार ़ सरकारी स्तर पर धान खरीद शुरू हुए 15 दिन बीत जाने के बाद भी जिले में धान खरीद की रफ्तार तेज नहीं हो सकी है. इस वर्ष दो लाख क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य है. लेकिन अब तक मात्र 35 हजार क्विंटल धान की खरीद हो सकी है. धान खरीदारी के बाद किसानों को भुगतान का मामला भी गंभीर बना हुआ है. नियमों के अनुसार धान बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाना है. लेकिन जिले में इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है. अब तक 618 किसानों से धान की खरीद की गयी है. जिसमें से केवल 318 किसानों का ही भुगतान किया गया है. इन किसानों को कुल चार करोड़ 14 लाख 96 हजार 201.39 रुपये का भुगतान किया गया है. जबकि 300 किसानों का भुगतान अब तक लंबित है. मिलरों की उदासीनता से लैंपसों में खरीदारी बंद : धान खरीदारी की दिशा में विभागीय प्रयास जारी हैं. लेकिन मिलरों द्वारा समय पर धान का उठाव नहीं किये जाने से स्थिति बिगड़ती जा रही है. जिले के 27 लैंपसों में अब तक 35 हजार क्विंटल धान की खरीदारी हुई है. लेकिन इनमें से केवल नौ लैंपसों से ही मिलरों ने 4500 क्विंटल धान का उठाव किया है. शेष 18 लैंपसों में लगभग 3000 क्विंटल धान का उठाव नहीं होने से गोदाम भर चुके हैं. जिस कारण इन लैंपसों में धान खरीदारी बंद कर दी गयी है. जालिम लैंपस से सबसे अधिक उठाव : एक ओर जिले के अधिकांश लैंपसों में गोदाम फुल होने के कारण धान का उठाव नहीं हो पा रहा है. जबकि लातेहार प्रखंड के जालिम लैंपस से सबसे अधिक 852.3 क्विंटल धान का उठाव किया गया है. जालिम लैंपस के लिए 10 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है. जिसके विरुद्ध अब तक 65 किसानों से 3,801.95 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है. जालिम लैंपस जिले का सबसे अधिक खरीदारी करने वाला लैंपस बन गया है. सूत्रों का कहना है कि जालिम लैंपस में बिचौलियों की सक्रिय भूमिका के कारण मिलर लगातार धान का उठाव कर रहे हैं. जबकि अन्य लैंपसों की उपेक्षा की जा रही है. क्या कहते है अधिकारी : इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि धान उठाव के एवज मे मिलने वाले चावल को देखते हुए मिलरों द्वारा धान का उठाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी मिलरों को जल्द से जल्द से धान उठाव करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >