लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के एक गांव मे पिछले दिनों आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. दुष्कर्म के बाद युवती ने सदर थाना मे दो नामजद समेत पांच पर मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया गया. नाबालिग को बाल सुधार गृह मेदनीनगर तथा एक अन्य आरोपी बरजू उरांव बने हेसला लातेहार को मंडल कारा भेज दिया है. दुष्कर्म की घटना मे शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. ज्ञात हो कि युवती गांव मे एक शादी समारोह मे शामिल होने आयी थी, जिसका अपहरण कर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था.
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
