लातेहार. लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के पद पर संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया. उपायुक्त ने कहा की लातेहार जिले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वह जिले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे. इसके पूर्व श्री कुमार का लातेहार पहुंचने पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसी रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय रजक समेत कई पदाधिकारियो ने बुके देकर उनका स्वागत किया.
नये उपायुक्त ने दिया योगदान
नये उपायुक्त ने दिया योगदान
